फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 1 Exams: सीबीएसई कक्षा 12वीं इंग्लिश कोर सब्जेक्ट का ऐसा है पेपर पैटर्न, यहां से डाउनलोड करें सभी विषयों के सैंपल पेपर

Fri, 03 Dec 2021 12:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 12 Term 1 Exams Guidelines: अंग्रेजी विषय का पेपर 90 मिनट की अवधि के भीतर आयोजित कर लिया जाएगा और छात्रों को दोपहर एक बजे ओएमआर शीट वापस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई पहली बार बहुविकल्पीय आधारित प्रश्नों पर पहली बार अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें छात्रों को ओएमआर शीट के जरिए सवाल का सही जवाब देना होगा। अंग्रेजी विषय का पेपर 90 मिनट की अवधि के भीतर आयोजित कर लिया जाएगा और छात्रों को दोपहर एक बजे ओएमआर शीट वापस जमा करानी होगी। सीबीएसई टर्म 1 कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथियों के अनुसार, अंग्रेजी कोर विषय के पेपर के बाद क्रमशः 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को गणित और शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर होगा। सीबीएसई परीक्षा समय 12 वीं कक्षा के अनुसार, अंग्रेजी कोर परीक्षा आज सुबह 11:30 बजे से 01 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन

 

सीबीएसई टर्म 1 अंग्रेजी विषय का पेपर पैटर्न

  1. सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा अंग्रेजी कोर पेपर पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में तीन खंड (ए, बी, सी) होंगे - रीडिंग, राइटिंग स्किल और लिटरेचर।
  2. जबकि सेक्शन ए, यानी रीडिंग सेक्शन में 18 प्रश्न होंगे, राइटिंग स्किल एंड लिटरेचर सेक्शन में क्रमशः 12 और 30 प्रश्न होंगे।
  3. छात्रों को सेक्शन-ए से केवल 14, सेक्शन-बी से 10 और सेक्शन-सी से 26 प्रश्नों का प्रयास करना होगा।
  4. सभी प्रश्न समान अंक के होंगे और नकारात्मक अंक का कोई प्रावधान नहीं है।

सीबीएसई कक्षा-12वीं सत्र 2021-22 के सैंपल पेपर यहां से करें डाउनलोड

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 के सैंपल पेपर को आधिकारिक वेबसाइट - cbseacademic.nic.in पर वेब मैटेरियल सेक्शन में अपडेट कर दिया है। सीबीएसई छात्र अपने संबंधित सभी विषयों के नमूना पत्र यानी सैंपल पेपर, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और उन प्रश्नों को दिए गए अंकों के बारे में इन्हें देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश

  • सीबीएसई परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में सही उत्तर से संबंधित अल्फाबेट वाले बॉक्स को काला करने के लिए छात्रों को नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना होगा। 
  • ओएमआर शीट में सही उत्तर भरने के लिए पेंसिल का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है।
  • छात्रों को बॉक्स में सही विकल्प A, B, C या D लिखना होगा और संबंधित के सामने गोला करना होगा। 
  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका में स्कूल कोड, विषय कोड और नाम, पिता का नाम आदि का विवरण भरना सबसे आवश्यक है।
  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कोविड -19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है।
  • परीक्षा कक्ष में भी मास्क पहने रहें और हैंड सैनिटाइजर साथ रखना चाहिए, इसके बिना उन्हें परीक्षा में अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सभी निर्देशों और एसओपी का पालन करना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं। इन चीजों को साथ नहीं ले जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें