विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बोर्ड असंतुष्ट छात्रों के लिए कमेटी बनाएगी
बोर्ड पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि बारहवीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों का विवरण दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि बोर्ड असंतुष्ट छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच करा सकता है। इस साल 12वीं में 6 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। ये विद्यार्थी भी विशेष परीक्षा दे सकेंगे, ताकि स्कोर में सुधार किया जा सके।