फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Class 12 Accounts Exam: अकाउंट्स के पेपर में पूछे गए न्यूमेरिकल और थ्योरी से मिले-जुले प्रश्न, यहां जाने विश्लेषण  

Mon, 13 Dec 2021 08:30 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Class 12 Accountancy exam marking scheme changed सीबीएसई 12वीं कक्षा के अकाउंट्स विषय की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का पेपर सामान्य आया, यह न ज्यादा कठिन न ज्यादा मुश्किल पेपर था। 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों में 40 प्रश्नों के जवाब देनें थे।
विज्ञापन
CBSE Board 10th-12th Revised DateSheet and Time-Table - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के अकाउंट्स विषय की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा सोमवार 13 दिसंबर, 2021 को संपन्न हुई। छात्रों के अनुसार अकाउंट्स विषय का पेपर सामान्य पेपर आया, यह न ज्यादा कठिन और न ज्यादा मुश्लिक पेपर था। कुछ प्रश्न न्यूमेरिकल और थ्योरी दोनों से जुड़े थे, तो कुछ प्रश्न सिर्फ न्यूमेरिकल आधारित थे। शिक्षकों के अनुसार पेपर में फाइनेंशियल स्टेटमेंट के विश्लेषण और कंप्यूटर अकाउटिंग से जुड़े सवाल पूछे गए।

विज्ञापन


90 मिनट में 40 अंकों का पेपर
पेपर में कुल 60 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें से छात्रों को 40 प्रश्नों के जवाब देने थे। पेपर में तीन सेक्शन-ए,बी और सी में यह प्रश्न आए। सेक्शन-ए को करना अनिवार्य था। वहीं, सेक्शन-बी और सी में से किसी एक का चयन करके उसमें मौजूद प्रश्नों को सॉल्व करना था। सेक्शन-ए में 36 सवालों में से 14 प्रश्नों को करना था। बाकी अन्य सवाल दोनों सेक्शन में दिए गए थे। 90 मिनट का 40 अंकों का पेपर आया। जिसमें से प्रत्येक सवाल के एक अंक छात्रों को मिलेंगे।
 

ज्यादा लंबा नहीं था पेपर

पीतमपुरा के जेडपी ब्लॉक स्थित सर्वोदय कोएड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की अकाउंट्स की शिक्षक दीपिका सबरवाल  दीपिका सभरवाल ने बताया कि पेपर ज्यादा लंबा नहीं था, यह संतुलित था। छात्रों ने अच्छे तरीके से सवालों के जवाब दिए। प्रश्नों के जवाबों को देने की संख्या को घटाकर बोर्ड ने ठीक काम किया है। कई छात्र, इससे संतुष्ट नजर आए। अकाउंट्स का पेपर बहुत ही केल्कुलेशन करने वाला और वित्तीय जानकारी को परखने वाला पेपर होता है। अभ्यास करने वाले छात्रों के इस पेपर में अच्छे अंक आएंगे।

बोर्ड ने बदली मार्किंग स्कीम

अमर उजाला की एजुकेशन टीम से हुई बातचीत में दिल्ली के द्वारका सेक्टर-18 स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की अकाउंट्स की शिक्षक पूजा चौहान ने बताया कि बीते एक महीने से छात्र सीबीएसई के सेंपल पेपर से अकाउंट्स विषय की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, छात्रों के हाथ में पेपर आते ही वह दिशा-निर्देशों में उलझे। इसका मुख्य कारण ये रहा कि पहले बोर्ड ने प्रत्येक सवाल की मार्किंग स्कीम 0.88 अंक की थी। अब इसे एक अंक कर दिया, यानी 60 सवालों में से कुल 40 सवालों को छात्रों को सॉल्व करना था। प्रत्येक सवाल के एक अंक कर दिए थे। जबकि, सीबीएसई के सेंपल पेपर में 55 सवालों में से 45 सवालों को सॉल्व करना था। परीक्षा केंद्र में मौजूद सीबीएसई के समीक्षक ने भी छात्रों की इस उलझन को कम करते हुए कहा कि वह अपनी चुनाव के अनुरूप बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन

15 सवाल न्यूमेरिकल के आए

पूजा चौहान ने बताया कि कुल प्रश्नों में से 15 सवाल न्यूमेरिकल के थे। बाकी सवाल न्यूमेरिकल और थ्योरी दोनों के थे। हालांकि, कुछ न्यूमेरिकल के सवालों में बच्चों की समझ को परखा गया। पेपर पूरा छात्रों की एनसीईआरटी की किताबों से आया था। पेपर में अकाउंट्स के बेसिक कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रश्न आए थे। छात्रों को यह कठिन व आसान प्रश्नों का मिश्रण लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें