CBSE Class 10 Compartment Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के पूरक परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- results.cbse.nic.in. पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए।
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एकल पाली में आयोजित की गई थी। इसके अलावा छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। वैध स्कूल आईडी और प्रवेश पत्र वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
कुल 1,31,396 छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा दी और उनमें से 29% ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम 2 अगस्त को घोषित किए गए थे।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा के लिए लगभग 22,51,812 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनमें से 22,38,827 छात्र उपस्थित हुए और 20,95,467 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। सीबीएसई कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के परिणाम 13 मई, 2024 को घोषित किए गए थे।