फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Board : जल्द जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

Mon, 19 Jul 2021 01:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Class 10th Result Latest News Updates In Hindi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2021 अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
CBSE 10th exam : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2021 अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की आधिकारिक तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, थोड़ी देरी की संभावना है, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम इस सप्ताह कभी भी जारी किया जा सकता है। इस बीच, एक सवाल लगातार उठ रहा है कि छात्र सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट cbseresults.nic.in पर बिना रोल नंबर के ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे? इस सवाल को लेकर कई तरह के जवाब सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सीबीएसई के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाते हैं और छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण जो उनके प्रवेश पत्र पर अंकित होते हैं, का उपयोग करके परिणाम देखने हैं। प्रवेश पत्र बोर्ड परीक्षा से पूर्व बोर्ड द्वारा जारी किए जाते हैं और संबंधित स्कूलों द्वारा एक या दो महीने में छात्रों के साथ साझा किए जाते हैं। हालांकि, इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने से पहले रद्द कर दिया गया था। ऐसे में छात्रों को रोल नंबर का आवंटन नहीं हो पाया था। कमोबेश कुछ ऐसी ही स्थिति 12वीं के छात्रों की भी है। 

रोल नंबर के लिए स्कूल से संपर्क करें
स्कूलों में उन छात्रों के रोल नंबर होते हैं जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। आंतरिक मूल्यांकन से पहले बोर्ड द्वारा स्कूलों के साथ रोल नंबर साझा किए जाते हैं। ऐसे में छात्र अपने कक्षा 10वीं के रोल नंबर के बारे में अपने संबंधित स्कूलों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
बिना रोल नंबर के ऐसे करें चेक
वहीं, सीबीएसई रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने के साथ ही डिजिलॉकर पर छात्रों की मार्कशीट भी शेयर करता है। इसके लिए सीबीएसई रोल नंबर की आवश्यकता नहीं है और छात्र अपने आधार कार्ड नंबर और उस मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही, पिछले साल बोर्ड ने फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम भी पेश किया था, छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में डिजिलॉकर पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, सीबीएसई छात्रों को नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियों के आधार पर भी अपना परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक सुविधा दे सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें