सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर के अनुसार, प्रैक्टिकल/ प्रोजेक्ट अंक ऑनलाइन अपलोड करने के बाद, अंक सूचियों की केवल एक हार्ड कॉपी प्रिंट की जानी चाहिए, जिस पर आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षकों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने होंगे। अंक सूचियों का प्रिंट-आउट, विधिवत हस्ताक्षरित और मुहरबंद, बाहरी परीक्षक द्वारा उस संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रमुख को सौंप दिया जाएगा, जिसके छात्र की व्यावहारिक परीक्षा/परियोजना मूल्यांकन में शामिल हुए हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्कूल बाहरी परीक्षक को अंक सूचियों की हार्ड कॉपी की प्राप्ति देगा। स्कूल अंक सूचियों की विधिवत मुहरबंद प्रतियों को स्कूल के स्ट्रांग रूम में एक सुरक्षित लॉकर में रखेगा। इन अंक सूचियों को क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने की आवश्यकता नहीं है। अंक सूचियों को परिणाम घोषित होने के बाद एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाएगा। अंक सूचियों को सील करने से पहले, हस्ताक्षरित करें और स्कैन करके एक पीडीएफ फाइल के रूप में सहेजा जाना चाहिए।