यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 के लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। कक्षा 12 और कक्षा 10 की परीक्षा क्रमशः 16 और 17 नवंबर से शुरू होगी। सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का ही उपयोग करने की अनुमति होगी।
स्कूल के प्रधानाचार्यों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया है कि ओएमआर शीट पर 60 प्रश्नों के आंसर देने की जगह दी गई है, किंतु विद्यार्थियों को केवल उतने ही प्रश्नों के उत्तर देने होंगे जिने प्रश्न पूछे गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रसायन शास्त्र, भौतिकी और जीवविज्ञान में कुल 55 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें से केवल 45 प्रश्नों का ही उत्तर देना होगा। वहीं गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में 50 प्रश्ने आएंगे और विद्यार्थियों को 50 का ही उत्तर देना होगा।
यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है तो उन्हें उसके लिए भी ओएमआर शीट पर गोला करना होगा। बोर्ड के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ओएमआर शीट में सभी प्रश्नों के आगे चार गोला, एक बॉक्स और फिर एक गोला दिया गया है। यदि छात्रों को किसी का उत्तर नहीं पता है तो उन्हें छठे गोले यानी बॉक्स के बाद दिए गए गोले पर उस प्रश्न की संख्या लिखनी होगी।
इस साल से, सीबीएसई परीक्षा के दिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, केंद्र में ही करेगा, इससे पहले कि वे अपलोड या क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजे जाएं। उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र में मैप किया जाएगा, स्कोर दर्ज किया जाएगा और फिर शीट संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजी जाएगी। सीबीएसई नई उत्तर पुस्तिकाओं के साथ-साथ उम्मीदवारों और शिक्षकों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पर वीडियो भी साझा करेगा।