फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 2020: बोर्ड परीक्षाओं में इन छात्र-छात्राओं को मिली विशेष सुविधा

Wed, 22 Jan 2020 10:32 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए कुछ छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा दी है। इन विद्यार्थियों के पास अपना परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प है। साथ ही इन्हें सुविधा दी गई है कि अगर ये विद्यार्थी स्कूल में बोर्ड के लिए होने वाली प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) नहीं दे पाए हैं, तो उन्हें 2 अप्रैल 2020 तक इसका एक और मौका दिया जाएगा। इतना ही नहीं इन विद्यार्थियों को किसी विषय के लिए बाद में भी परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है। इसके अनुसार, सीबीएसई ने ये सुविधा उन छात्र-छात्राओं को दी है, जिनके अभिभावक आतंक या माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए हैं। बोर्ड की विशेष छूट उन विद्यार्थियों के लिए भी है जिनके अभिभावक भारतीय सेना या पैरा मिलिट्री फोर्सेज में हैं।

ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: इस गैस चेम्बर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई (CBSE) ने ये सुविधा पहली बार साल 2019 में शुरू की थी, जब पुलवामा हमले में देश के कई जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के कुछ दिनों बाद ही बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी थीं। तब बोर्ड ने शहीदों के परिजनों व बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से ये कदम उठाया था। इस सुविधा को बोर्ड इस साल भी जारी रख रहा है।

कैसे ले सकते हैं ये सुविधा

ये सुविधा लेने संबंधित स्कूलों को सीबीएसई के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी (RO - Regional Officer) को 31 जनवरी 2020 तक आवेदन भेजना होगा।

ये भी पढ़ें : कौन थे दिल्ली की राजनीति के मुगल-ए-आजम, किसे कहा जाता था 'दिल्ली का शेर'

विज्ञापन


फिलहाल स्कूलों द्वारा बोर्ड के छात्र-छात्राओं के आंतरिक परीक्षाओं के अंक सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बोर्ड ने 7 फरवरी 2020 तक का समय दिया है।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं हो चुकी हैं। पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में प्रायोगिक और सैद्धांतिक दोनों परीक्षाओं में 33-33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
इस संबंध में बोर्ड द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें