CBSE Supplementary Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। परीक्षा 15 जुलाई 2025 से शुरू होकर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर साझा की है, जहां से छात्र डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE Class 10th Supplementary Exam 2025: मुख्य तिथियां
| तारीख |
विषय |
समय |
| 15 जुलाई |
सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक |
| 16 जुलाई |
गणित (Standard & Basic) |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 17 जुलाई |
उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, संस्कृत, कंप्यूटर, बैंकिंग आदि |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 17 जुलाई |
ऑटोमोटिव, वित्तीय बाजार का परिचय, खाद्य उत्पादन, बैंकिंग और बीमा, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर |
सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक
|
| 18 जुलाई |
विज्ञान |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 19 जुलाई |
अंग्रेजी (Communicative और Literature) |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 21 जुलाई |
सामाजिक विज्ञान |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 22 जुलाई |
हिंदी (Course A और B) |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
कक्षा 10वीं पूरक परीक्षा की पूरी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
CBSE Class 12th Supplementary Exam 2025: मुख्य तिथियां
| तारीख |
विषय |
समय |
| 15 जुलाई |
अंग्रेजी ऐलेक्टिव, हिंदी ऐलेक्टिव, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, आदि |
सुबह 10:30 से 01:30 बजे तक |
| 15 जुलाई |
हिंदुस्तानी संगीत - गायन, हिंदुस्तानी संगीत - मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट्स, पेंटिंग, योग, आदि |
सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक |
कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा की पूरी डेटशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
क्या है सप्लीमेंट्री परीक्षा का मकसद?
सीबीएसई हर साल उन छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है जो किसी एक या अधिक विषय में फेल हो गए हों या फिर अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हों। इस परीक्षा में बैठने का मतलब है कि छात्रों को अपनी कक्षा में पास होने का एक और मौका मिलेगा, बिना साल बर्बाद किए।
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
पूरक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी करने सहित अपडेट के लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट देखते रहें।
कैसे करें डेटशीट डाउनलोड?
- सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Latest @ CBSE" सेक्शन देखें।
- इसके बाद "Class 10 & 12 Supplementary Date Sheet 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।