रिजल्ट कब आ सकता है?
CBSE Class 10th-12th Results: यहां चेक कर सकेंगे नतीजे
अभी तक सीबीएसई की तरफ से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छात्र इन तीन वेबसाइटों के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
CBSE Exam 2025: इस दिन हुई परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार लगभग 44 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 1 मार्च तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं। सभी बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं।
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...
CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डिजिलॉकर से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- साइन इन करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- होमपेज पर “CBSE Board Result” का विकल्प चुनें।
- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
CBSE Results 2025: रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके
सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स...
- आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
- SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
- IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
- DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
- UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।