फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi School: दिल्ली के स्कूलों में हरियाली बढ़ाने के लिए शुरू होगा पौधारोपण अभियान; लगाए जाएंगे 3.7 लाख पौधे

Mon, 12 May 2025 07:48 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi School Plantation Campaign: दिल्ली शिक्षा निदेशालय 1 जुलाई से 27 जुलाई के बीच "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 3.7 लाख पौधे स्कूलों में और आसपास लगाएगा।  पौधे सरकारी नर्सरियों से निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
पौधारोपण अभियान - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi School Plantation Campaign: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने 1 जुलाई से राजधानी के स्कूलों में "हरियाली और वृक्षारोपण अभियान" शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना और राजधानी में हरित आवरण (green cover) को बढ़ाना है।

3.7 लाख पौधे होंगे रोपित

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, जुलाई 1 से 27 जुलाई के बीच चलने वाले इस विशेष अभियान में कुल 3.7 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधारोपण "एक पेड़ मां के नाम" थीम के अंतर्गत किया जाएगा और इसे 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर भी दर्शाया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को कम से कम 350 पौधे (100 पेड़, 180 झाड़ियां और 70 बांस के पौधे) लगाने होंगे। पौधे सरकारी नर्सरियों से निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- बिहार लैब असिस्टेंट भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक; अभी करें अप्लाई

छात्र और शिक्षक लेंगे सक्रिय भागीदारी

सभी स्कूल प्रमुखों और इको-क्लब इंचार्ज को छात्रों व स्टाफ को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर-मेकिंग, रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन और नारा प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता की जाएंगी।

और भी पढ़ें:- केंद्रीय विद्यालय या नवोदय स्कूल किसका रिजल्ट बेहतर? जानिए पिछले साल का प्रदर्शन

हर माह भेजनी होगी रिपोर्ट

निदेशालय ने यह भी कहा है कि स्कूलों को अपने पौधारोपण की मासिक रिपोर्ट स्थानीय विज्ञान केंद्र को भेजनी होगी, ताकि अभियान की निगरानी और मूल्यांकन किया जा सके।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूलों से आह्वान किया है कि वे मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और स्वच्छ, हरा-भरा दिल्ली बनाने में योगदान दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें