फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2026: छात्रों-अभिभावकों और शिक्षकों के लिए सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी, जानें नए दिशा-निर्देश

Fri, 13 Feb 2026 08:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए वेबकास्ट कर नए दिशा-निर्देश जारी किए। कक्षा 12 में ऑन-स्क्रीन मार्किंग से मूल्यांकन तेज होगा और समय 12 से घटकर 9 दिन हो सकता है। छात्रों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
सीबीएसई का ताजा नोटिस - फोटो : cbse.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए वेबकास्ट कर नए दिशा-निर्देश जारी किए। कक्षा 12 में ऑन-स्क्रीन मार्किंग से मूल्यांकन तेज होगा और समय 12 से घटकर 9 दिन हो सकता है। छात्रों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक विशेष वेबकास्ट आयोजित किया, जिसमें बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े नए दिशा-निर्देश और बदलावों की जानकारी दी गई। इस दौरान खास तौर पर कक्षा 12 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) और परीक्षा से जुड़ी एडवाइजरी पर चर्चा की गई।

Trending Videos

कक्षा 12 के छात्रों के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम

सीबीएसई के अनुसार हर साल करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र 120 विषयों में कक्षा 12 की परीक्षा देते हैं और 1 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होती है। इस बार डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम लागू होने से कॉपियों के ट्रांसपोर्ट और जांच में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

ऑन-स्क्रीन मार्किंग के क्या फायदे होंगे?

 
  • ऑटोमेटेड सिस्टम से मूल्यांकन तेज होगा और मानवीय हस्तक्षेप कम होगा।
  • अधिक शिक्षक डिजिटल तरीके से कॉपियां जांच सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज होगी।
  • मूल्यांकन का समय 12 दिनों से घटकर करीब 9 दिन रह सकता है।
  • कॉपियों के ट्रांसपोर्ट पर लगने वाला समय और खर्च कम होगा।
  • परिणाम घोषित होने के बाद अंकों की अलग से वेरिफिकेशन सुविधा नहीं होगी।

यहां देखें नोटिस...
विज्ञापन

कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए जरूरी एडवाइजरी

  • बोर्ड ने सभी छात्रों को परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।
  • परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, इसलिए छात्रों को 10:00 बजे तक सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
  • ट्रैफिक जाम या डायवर्जन जैसी संभावित दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को पहले से सेंटर जाकर रास्ता समझ लेने और समय का सही प्लान बनाने की सलाह दी है।

सीबीएसई का कहना है कि नए डिजिटल बदलावों और स्पष्ट दिशा-निर्देशों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और छात्रों के लिए अधिक आसान बनाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें