CBSE Board Exams 2025: केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (
CBSE) ने 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की हैं। बोर्ड 1 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। छात्रों के अंक अपलोड करने के निर्देश जारी करते हुए बोर्ड ने स्कूलों से कहा कि वे परीक्षा की तिथि से ही सभी प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंक एक साथ अपलोड करें।
आंतरिक और बाह्य परीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सही अंक अपलोड किए जाएं। अंक देते समय उन्हें प्रत्येक घटक के लिए आवंटित अधिकतम अंकों को ध्यान में रखना चाहिए। प्रायोगिक उत्तर पुस्तिका में एक अतिरिक्त विशेषता यह है कि आंतरिक और बाह्य परीक्षक दोनों को यह वचन देना होगा कि उनके द्वारा पोर्टल पर सही डेटा अपलोड किया गया है।