फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का सैंपल पेपर, ऐसे डाउनलोड करे

Sun, 18 Sep 2022 12:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, 2023 का आयोजन मार्च और अप्रैल, 2023 में किया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सैंपल पेपर्स को जारी कर दिया है। इसमें परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम आदि के बारे में जानकारी दी गई है। जो भी छात्र साल 2023 में होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सैंपल पेपर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, 2023 का आयोजन मार्च और अप्रैल, 2023 में किया जाएगा। परीक्षा के पूरे शेड्यूल को समयानुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

CBSE Board Exam 2023: सैंपल पेपर के हैं अनेक फायदे
परीक्षा के सैंपल पेपर के अनेकों फायदे होते हैं। छात्र इसे सॉल्व कर के परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों को अच्छे से समझ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी का भी मौका मिलता है। छात्र सवालों को सॉल्व कर के अपना टाइम मैनैजमेंट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को उनकी तैयारी और कमजोरियों का अवलोकन करने में भी मदद करता है। इसे सॉल्व कर के छात्र परीक्षा के समय अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2023: कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर?

सैंपर पेपर को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे शैक्षणिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं कक्षा के सैंपर पेपर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • सैंपल पेपर्स पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें