फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2022: सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा का वेटेज केवल 30 फीसदी होगा,  बोर्ड जल्द जारी कर सकता है सर्कुलर

Tue, 05 Apr 2022 05:12 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम इस बार सीधे स्कूलों को भेजे गए थे। आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2022: सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर नया सर्कुलर जारी करने वाला है। खबरों के अनुसार अब टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम के केवल 30 फीसदी अंक ही अंतिम परिणाम में जुड़ेंगे। बाकी के 70 फीसदी अंकों का फैसला छात्रों द्वारा टर्म-2 परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।   

विज्ञापन

CBSE Board Exam 2022: सर्कुलर जारी नहीं
सीबीएसई की ओर से 30:70 फार्मूले को लेकर अब तक कोइ आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया है। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम इसी आधार पर तय किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बना कर रखें। 

CBSE Board Exam 2022: आंतरिक मूल्यांकन में नहीं होगा बदलाव
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परिणाम के लिए 30:70 फार्मूले को लागू करने के बाद भी आंतरिक मूल्याकन पद्धति में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। स्कूलों की ओर से छात्रों को दिए जाने वाले अंक समान ही रहेंगे। केवल थ्योरी की परीक्षा की प्रारूप में बदलाव किया जाएगा। 

CBSE Board Exam 2022: क्यों लिया गया फैसला?
सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के टर्म-1 परीक्षा परिणामों की घोषणा बीते महीने की जा चुकी है। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला किया था। हालांकि, संबद्ध स्कूलों और छात्रों दोनों को ही आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के वेटेज को कम करने का फैसला किया है। कई छात्र भी सोशल मीडिया पर इसकी मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2022: टर्म 2 परीक्षा के बाद जारी होगी मार्कशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम इस बार सीधे स्कूलों को भेजे गए थे। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक शेड्यूल में बताया था कि छात्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट टर्म-2 परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। अब छात्रों के अंतिम परिणाम 30 फीसदी टर्म-1 और 70 फीसदी टर्म -2 परीक्षा के आधार पर जारी किए जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें