फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब व्हाट्सएप पर छात्रों को मिलेगा स्टडी मटीरियल, जानें कैसे लें ये फायदा

Mon, 09 Sep 2019 05:18 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एक मैसेज या ई-मेल भेज कर मिल सकेगा स्टडी मैटेरियल
  • मैसेज के लिए नंबर व ई-मेल आईडी भी जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबंद्ध स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब आपको परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी मैटेरियल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। जरूरी स्टडी मैटेरियल आपको आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह जानकारी फायदेमंद साबित हो सकती है। सीबीएसई ऑनलाइन नाम की एक सर्विस द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीएसई ने इस बार की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। विद्यार्थियों के बीच इन बदलावों को लेकर किसी तरह का पैनिक न हो, इसलिए ये सुविधा दी जा रही है। 

इसके तहत विद्यार्थियों को टेक्स्ट बुक मैटेरियल्स के साथ-साथ नए पैटर्न के अनुसार सैंपल पेपर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी नए पैटर्न के आधार पर ही लें। ताकि विद्यार्थी इससे अच्छी तरह वाकिफ हो जाएं और उन्हें मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें