केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबंद्ध स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब आपको परीक्षा की तैयारी के लिए स्टडी मैटेरियल को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना होगा। जरूरी स्टडी मैटेरियल आपको आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह जानकारी फायदेमंद साबित हो सकती है। सीबीएसई ऑनलाइन नाम की एक सर्विस द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है।
गौरतलब है कि सीबीएसई ने इस बार की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किए हैं। विद्यार्थियों के बीच इन बदलावों को लेकर किसी तरह का पैनिक न हो, इसलिए ये सुविधा दी जा रही है।
इसके तहत विद्यार्थियों को टेक्स्ट बुक मैटेरियल्स के साथ-साथ नए पैटर्न के अनुसार सैंपल पेपर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी नए पैटर्न के आधार पर ही लें। ताकि विद्यार्थी इससे अच्छी तरह वाकिफ हो जाएं और उन्हें मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।