केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में आज से 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत हो रही है। जिसके लिए देश-विदेश से कुल 38 लाख 83 हजार 710 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। सीबीएसई बोर्ड अकादमिक सत्र 2022-23 की इस बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा के एग्जाम 7250 केंद्रों पर आयोजित कराएगा। वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने 6759 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हैं सफलता डॉट कॉम के सैंपल पेपर, मॉक टेस्ट, ई बुक और एग्जाम रेडी वीडियो कोर्स की मदद से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा 76 विषयों के लिए जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 115 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड देश के साथ साथ 26 अन्य देशों में भी इस परीक्षा का आयोजन करा रहा है। बोर्ड इस सत्र में कुल 191 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर 10वीं -12वीं छात्र परीक्षा को लेकर किसी प्रकार के तनाव में हैं तो वह 24 घंटे सातों दिन के लिए शुरू की गई काउंसिलिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी 1800118004 टोल फ्री नंबर पर बात कर सकते हैं। बोर्ड इस वर्ष परीक्षा को लेकर चिंतित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए 84 प्रिंसिपल्स और काउंसलर्स की मदद ले रहा है।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा अकादमिक सत्र 2022-23 में 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी को हिंदी पेपर के साथ शुरू होगी और 5 अप्रैल को साइकोलॉजी पेपर के साथ समाप्त होगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 12वीं कक्षा में 16 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा की शुरूआत होगी और 21 मार्च को 10वीं की परीक्षाएं समाप्त होंगी। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 10वीं कक्षा में 18 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
सफलता डॉट कॉम के विषय आधारित वीडियो कोर्स के अलावा 10वीं 12वीं छात्र सफलता प्लेटफॉर्म से सभी विषयों की फ्री ई बुक भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही छात्रों को यहां अपनी तैयारी जांचने का भी मौका मिलेगा। छात्र सफलता के मॉक टेस्ट के जरिए बोर्ड एग्जाम में अपनी तैयारी का पता कर सकते हैं।