फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board 10th, 12th Result 2020 Date: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजों की तिथि आई सामने

Thu, 02 Jul 2020 03:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

CBSE Board 10th, 12th Result 2020- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE- The Central Board of Secondary Education) 15 जुलाई 2020 को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने यह जानकारी 26 जून को उच्चतम न्यायालय को दी थी। साथ ही इस बात पर कि सहमति भी दी थी कि वे छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट घोषित करेगा। पहले से ही आयोजित परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मई से शुरू हो गया था। इस साल कोरोना संकट को देखते हुए मूल्यांकन की कॉपियां शिक्षकों के घरों में भेजी गई हैं। 3,000 सीबीएसई मान्यता प्राप्त मूल्यांकन केंद्रों से 1.5 करोड़ से अधिक उत्तर कॉपियां शिक्षकों को भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन


CBSE ने जुलाई में होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, जिसमें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET- Central Teacher Eligibility Test ) भी शामिल थी। सीटेट परीक्षा 5 जुलाई को होने वाली थी। लेकिन अब नई तिथि की घोषणा नहीं हुई है। सीबीएसई के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे। छात्र अपने मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर रिजल्ट देख सकते हैं। ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in है। छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।


उम्मीद है कि सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नए पदोन्नत छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें