केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश किया है। सीबीएसई ने हस्तशिल्प और कालीन क्षेत्र कौशल परिषद (एचसीएसएससी) के सहयोग से छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश किया है। छात्र पुस्तिका का शुभारंभ सीबीएसई अध्यक्ष आईएएस मनोज आहूजा, एचसीएसएससी अध्यक्ष, एचसीएसएससी डायरेक्टर (कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण) एवं सीबीएसई व एचसीएसएससी के सीईओ की उपस्थिति में किया गया।