ओडिशा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा में 97.89 विद्यार्थियों को पास किया गया है। ओडिशा बोर्ड ऑफ सकेंड्री एजुकेशन ने आधिकारिक वेबसाइटbseodisha.ac.in व bseodisha.nic.in पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। आपको बता दें कि इस साल 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। छात्र अपने रोल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-एनटीएसई रिजल्ट: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्टेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 फरवरी को हुआ था एग्जाम
बोर्ड के एक अधिकारी ने परिणाम जारी करते हुए कहा कि इस साल 5,945 स्कूलों में 100 फीसदी छात्रों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा पास की है। यह रिकॉर्ड परिणाम है। बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र 5 जुलाई के बाद होने वाली ऑफलाइन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्र डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना दसवीं कक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के परिणाम का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इसके बाद आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय शिक्षा मंत्री लाइव : छात्रों से संवाद कर रहे हैं डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, यहां देखें
एसएमएस से पा सकेंगे दसवीं का परिणाम
छात्र दसवीं का परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी पा सकते हैं। इसके लिए छात्रों रो OR01 टाइप करना होगा और स्पेस देने के बाद अपना रोल नंबर जोड़ना होगा एवं इसे 5676750 पर भेजना होगा। इस तरह एसएमएस पर ही छात्रों का रिजल्ट आ जाएगा।
डायरेक्ट लिंक