20 दिसंबर के बाद देना होगा 2000 रुपये तक का विलंब शुल्क
छात्र बिना लेट फीस के 20 दिसंबर तक और लेट फीस के साथ 7 जनवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। भारतीय छात्रों को 300 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा और विदेश से कक्षा नौवीं के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं कक्षा 11वीं के छात्रों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। 2000 रुपये का विलंब शुल्क 30 दिसंबर के बाद 7 जनवरी तक जोड़ा जाएगा।