फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Term 1 Results: सीबीएसई 12वीं कक्षा के टर्म 1 में कोई भी छात्र फेल नहीं, जाने क्यों?

Sat, 19 Mar 2022 08:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th Term 1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक किया गया था।
विज्ञापन
CBSE 12th Term 1 Results - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Term 1 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने शनिवार को बारहवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कक्षा दसवीं के परिणाम के भांति ही बोर्ड ने 12वीं का परिणाम भी स्कूलों को ही भेजा है। इस बार के परिणाम में एक खास बात यह भी है कि कोई भी छात्र परीक्षा में फेल नहीं होगा। अमर उजाला आपको बता रहा है इसके पीछे का कारण...

विज्ञापन

CBSE 12th Term 1 Results: क्यों नहीं हुआ कोई भी फेल
सीबीएसई की ओर से यह जानकारी पहले ही इस बात की जानकारी साझा कर दी गई था कि टर्म-1 परीक्षा केवल छात्रों के प्रदर्शन को आंकने के लिए है। छात्रों को इसमें कोई भी मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को  केवल विषयवार अंक ही बताए जाएंगे। मार्कशीट टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन का आंकलन कर के तैयार की जाएगी। यहीं कारण है कि इस बार टर्म-1 परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। टर्म 2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों के दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान कर के पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी। 

CBSE 12th Term 1 Results: छात्रों के पास में एक और मौका
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वह अफसोस न करें। छात्रों के पास में बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वह टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें। इस बार बोर्ड की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणामों का एक साथ आंकलन कर के हीं अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी। 

इस खबर को अंग्रजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

CBSE Term-1 Result: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर, 2021 से लेकर 22 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। दरअसल इस बार कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें