फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2021: रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई की वेबसाइट ठप, अब यहां देखें नतीजे

Fri, 30 Jul 2021 02:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

हालांकि, रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी उमंग एप, एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी उमंग एप, एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया है।

एसएमएस से ऐसे पाएं रिजल्ट
विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE12 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
विज्ञापन




उमंग एप के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। 

यह भी पढ़ें : CBSE Class 12 Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परिणाम, 7 चरणों के जरिए ऐसे करें चेक
विज्ञापन


डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2021 घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

  1. इसके लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
  3. 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन' पर क्लिक करें।
  4. कक्षा 12वीं की मार्कशीट विकल्प चुनें।
  5. फिर सीबीएसई के साथ पंजीकृत अपने फोन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें। 

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें