फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? 2 एप और 5 वेबसाइट्स से कर सकेंगे चेक

Wed, 28 Jul 2021 12:10 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 12th Result 2021 latest Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड इसी हफ्ते बारहवीं का रिजल्ट जारी करेगा। 
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 12th Result 2021 latest Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) जल्द ही बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। बोर्ड इसी हफ्ते बारहवीं का रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही 31 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट जारी करने के निर्देश जारी कर चुका है। 31 जुलाई में अब तीन दिन बचे हैं और ऐसे में 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की तरफ से किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? उमंग एप और एसएमएस से ऐसे कर पाएंगे चेक
 
इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए 12वीं का रिजल्ट तैयार किया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा। विद्यार्थी उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल: आज जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, मोबाइल एप के जरिए भी कर सकेंगे चेक
विज्ञापन


इन वेबसाइट्स और एप पर देख सकेंगे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
  1. cbseresults.nic.in
  2. results.gov.in
  3. cbse.gov.in
  4. cbse.nic.in
  5. digilocker.gov.in
  6. DigiLocker app
  7. UMANG app
  8. IVRS
  9. SMS

उमंग एप और एसएमएस के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा। इसी तरह, विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना 12वीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE10 ROLLNUMBER > ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें