फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सात से 11 अप्रैल तक होगी स्पोर्ट्स के छात्रों की बोर्ड परीक्षा; सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

Wed, 02 Apr 2025 07:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने स्पोर्ट्स के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं उसी परीक्षा केंद्र पर देनी होंगी, जो उन्हें पहले आवंटित किया गया था। परीक्षा 7 से शुरू होने वाली है। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि नीचे देखें।
 
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Sports Students Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मुख्य परीक्षाओं के दौरान खेल आयोजनों में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीखों का एलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, स्पोर्ट्स के छात्रों के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 7 से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में कहा, "यह सूचित किया जाता है कि बोर्ड ने अनुमोदित योजना के अनुसार मुख्य परीक्षा 2024-25 के आयोजन के दौरान राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षा की तिथि पत्र तैयार कर लिया है। दसवीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल, 2025 तक चलेंगी और बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 11 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएंगी।"
 

CBSE 10th Sports Exam Date Sheet 2025: 10वीं कक्षा की डेटशीट

तिथि समय विषय नाम विषय कोड
सोमवार, 7 अप्रैल, 2025 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक अंग्रेजी भाषा और साहित्य 184
हिंदी पाठ्यक्रम "ए" 002
मंगलवार, 8 अप्रैल, 2025 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक फ्रेंच 018
विज्ञान 087
विज्ञान (व्यावहारिक) 416
बुधवार, 9 अप्रैल, 2025 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक सामाजिक विज्ञान 085
सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स 122
शुक्रवार, 11 अप्रैल, 2025 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक हिंदी पाठ्यक्रम-बी 002
संस्कृत 002

 

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर, फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा

CBSE 12th Sports Exam Date Sheet 2025: 12वीं की डेटशीट

तिथि समय विषय नाम विषय कोड
शुक्रवार, 11 अप्रैल, 2025 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक अंग्रेजी कोर 301
रसायन विज्ञान 043
व्यायाम शिक्षा 048
हिंदी ऐच्छिक 002
हिंदी कोर 302

नोटिस यहां देखें
 
विज्ञापन

स्कूल डाउनलोड कर सकते हैं नए प्रवेश पत्र

बोर्ड ने बताया कि ऐसे उम्मीदवारों को 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं उसी परीक्षा केंद्र पर देनी होंगी, जो उन्हें पहले आवंटित किया गया था। स्कूल इन छात्रों के लिए नए सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें