21 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड सत्र 2025-26 में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से 05 फरवरी 2026 के बीच आयोजित करेगा। वहीं, बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा। एकेडमिक कैलेंडर के साथ-साथ बोर्ड ने हर महीने आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विवरण भी साझा किया है।
यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर 2025-26 देखने के लिए
यहां क्लिक करें
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम पर क्या है ताजा अपडेट?
अप्रैल के अंत में नतीजे आने की उम्मीद
सात व आठ अप्रैल को छूटे हुए छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसमें 15 दिनों का वक्त लगेगा। परिणाम अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जारी करने की तैयारी है।