फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट परीक्षा 2026: आवेदन पत्र में हो गई है गलती? पांच अक्तूबर से मिलेगा सुधार का मौका, जानें क्या बदल सकेंगे

Tue, 29 Sep 2026 12:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कैट 2026 के आवेदन फॉर्म में गलती करने वाले उम्मीदवारों को सुधार का मौका मिलेगा। आईआईएम इंदौर पांच अक्तूबर से एडिट विंडो खोलेगा। उम्मीदवार तय जानकारी में बदलाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
CAT 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 5 अक्टूबर को करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में दी गई जानकारी में सुधार करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन करके तय जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


5 अक्तूबर से खुलेगी एडिट विंडो

CAT 2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है और आवेदन शुल्क जमा किया है, उन्हें फॉर्म में कुछ जरूरी जानकारी सुधारने का मौका मिलेगा। एडिट विंडो 5 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजे से 6 अक्तूबर 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

किन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव?

एडिट विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में केवल तय की गई जानकारी में ही बदलाव कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। आवेदन में अन्य जानकारी को बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

एडिट विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर और टेस्ट के लिए राज्य/शहर की पसंद में बदलाव कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे तय समय के भीतर आवेदन फॉर्म ध्यान से जांचकर जरूरी सुधार कर लें। समय-सीमा खत्म होने के बाद सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में होगी परीक्षा

आईआईएम इंदौर 29 नवंबर 2026 को CAT 2026 परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी।

तीन खंडों में होगी कैट परीक्षा

कैट 2026 परीक्षा में तीन खंड होंगे- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA)। सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।

कैट 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किया जाएगा और परीक्षा का परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। CAT स्कोर के आधार पर आईआईएम, बिजनेस स्कूल और अन्य मैनेजमेंट संस्थानों के MBA और PGDM कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।

कैसे कर सकते हैं संशोधन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • CAT 2026 के उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में दिए गए Edit/Correction विकल्प पर क्लिक करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर या टेस्ट के लिए राज्य/शहर की पसंद में जरूरी बदलाव करें।
  • संशोधित जानकारी को ध्यान से जांचें।
  • बदलावों को Submit/Save करें और आवेदन का संशोधित विवरण सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें