कल तक भरें फॉर्म
इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 80,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा हर साल 50,000 रुपये का आकस्मिक अनुदान भी मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आईआईटी जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Post-Doctoral Fellowship के Online Application लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले Registration करें और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी Personal, Educational और Research से जुड़ी जानकारी भरें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण जमा करें।
- भरी गई जानकारी को अच्छी तरह चेक करके आवेदन Submit करें।
- आवेदन Submit होने के बाद तैयार होने वाली PDF फाइल को Save करें।
- PDF का Print निकालकर उस पर हस्ताक्षर करें और आईआईटी जोधपुर के दिए गए पते पर भेजें।