फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2024: कैट परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, समझें डाउनलोड करने की प्रक्रिया; 24 नवंबर को होगा एग्जाम

Tue, 05 Nov 2024 11:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT Admit Card Download: आईआईएम कलकत्ता ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
IIM CAT 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM CAT 2024 Admit Card: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Calcutta) ने आज, 5 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के प्रवेश पत्र जारी दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड शाम 4 बजे जारी होना था, लेकिन इसमें कुछ घंटों की देरी हुई है। हालांकि, अब यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन


कैट हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

24 नवंबर को होगी परीक्षा

आईआईएम कैट परीक्षा 24 नवंबर को पूरे भारत में 170 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदकों को आवेदन पत्र भरते समय अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया है, "शहरों की सूची कैट अधिकारियों के विवेक के आधार पर परिवर्तन के अधीन हो सकती है।"

आईआईएम कलकत्ता कैट परीक्षा तिथि पर तीन सत्रों में परीक्षा आयोजित करेगा। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा शिफ्ट का चयन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि यह आवेदन के समय दी गई शहर की प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक पंजीकृत छात्र के लिए आवंटित किया जाता है।
विज्ञापन

CAT 2024 Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

पंजीकृत उम्मीदवार यहां बताए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं।
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें