केस 180 का नीति परामर्श संस्करण
नीति परामर्श संस्करण में समग्र, नैसकॉम, कोहेरेंट मार्केट इनसाइट्स एंड बिजनेस वैल्यू इंडिया, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और द क्वांटम हब जैसे नॉलेज पार्टनर्स मौजूद रहे। इन कंपनियों द्वारा प्रतिभागियों के सामने बेहद ही कठिन नीतिगत मुद्दे रखे गए। इस दौरान प्रतिभागियों की नीति निर्माण की समझ, नीति कार्यान्वयन की जटिल प्रक्रिया और चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता का गहनता से परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय के दायरे से बाहर सोचने और व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर विचार करने की चुनौती दी। इस प्रतियोगिता में शीर्ष टीमों को अलग करने के लिए चार दौर की चयन प्रक्रिया रखी गई।
पहली प्रक्रिया: यह पहला दौर एक बौद्धिक चुनौती के रूप में कार्य करता है, जिसमें प्रतिभागियों के परामर्श के सिद्धांतों की मौलिक समझ का परीक्षण किया जाता है।
दूसरी प्रक्रिया: इस दूसरे दौर में प्रतिभागियों को नॉलेज पार्टनर्स द्वारा कठिन से कठिन केस दिए गए। इन केस स्टडी की बदौलत प्रतिभागियों को मुश्किल से मुश्किल समस्याओं का समाधान करवाया गया।
ऑनलाइन फाइनल राउंड 1: इस दौरान प्रतियोगिता में काफी तेजी आ गई। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मामलों के व्यापक समाधान तैयार किए गए।
ग्रैंड फिनाले राउंड: ये इस प्रतिस्पर्धा का अंतिम परीक्षण चरण था। इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति और समाधान प्रदर्शित करना था। प्रतिभागियों को न्यायाधीशों के एक प्रतिष्ठित पैनल के सामने अपने समाधान पेश करने थे। प्रत्येक संस्करण के विजेताओं को खिताब से सम्मानित किया गया और धनराशि भी मिली। इस आयोजन ने महत्वाकांक्षी सलाहकारों और उद्योग जगत के नेताओं के बीच मूल्यवान संबंधों को भी बढ़ावा दिया। नॉलेज पार्टनर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। इसके अलावा परामर्श जगत और इसके लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रतिभागियों को बड़े नॉलेज पार्टनर्स के साथ नेटवर्क बनाने और करियर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला।
'केस 180' ने भारत के युवा दिमागों की बौद्धिक क्षमता और कौशल को निखारने का काम किया है। इसके साथ ही मुश्किल परिस्थितियों के दौरान ज्ञान का परीक्षण करने और उद्योग जगत के बड़े नामों से रूबरू होने के लिए एक मंच प्रदान किया।