फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: नौकरी में प्रवेश करने से पहले जान लें ये तरकीब, इंटरव्यू के दौरान ही समझ आ जाएगा कंपनी का माहौल

Tue, 04 Feb 2025 10:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Career Tips: नौकरी में प्रवेश करने से पहले आपको कुछ ऐसी तरकीब का जानना जरूरी है, जिनके जरिये इंटरव्यू के दौरान ही कंपनी की कार्य संस्कृति को समझ सकते हैं।
विज्ञापन
Career Tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Interview Tips And Tricks: कई बार आप कंपनी के काम करने के तौर-तरीकों को जाने बगैर ही नौकरी के लिए हामी भर देते हैं। बाद में, धीरे-धीरे आपको समझ में आता है कि कंपनी में कार्य करने का माहौल काफी तनावपूर्ण है। कार्यस्थल पर थोड़ा बहुत तनाव तो चलता है, लेकिन समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो आहिस्ता आहिस्ता यह कब बर्नआउट (अक्रियाशीलता) में बदल जाता है, आपको पता ही नहीं चल पाता।

विज्ञापन


यह बेहद गंभीर समस्या है, जो अक्सर कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार, नियंत्रण की कमी और बेमेल मूल्यों के कारण होती है। इससे बचने के लिए इंटरव्यू के समय ही बेहद शालीनता से कंपनी की कार्य संस्कृति को समझ लेना चाहिए। इसके लिए आप कुछ कारगर तरकीबें अपना सकते हैं।

कायदे-कानूनों को जानें

इंटरव्यू में कार्यस्थल की संस्कृति को जानने के लिए आप बातचीत के दौरान बीच-बीच में कंपनी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। आप इंटरव्यू लेने वाले से पूछ सकते हैं कि कंपनी में पदोन्नति, छुट्टी और काम के लिए प्रोत्साहन देने संबंधी क्या कायदे-कानून हैं। ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं, जिनकी मदद से आप संस्थान की कार्य संस्कृति को तो जान ही पाएंग, इंटरव्यू पर भी इसका बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

काम और सेहत का संतुलन

ज्यादा काम का तनाव भी बर्नआउट को बढ़ावा देता है। ऐसे में, आपको जानने का प्रयास करना चाहिए कि क्या कंपनी पेशेवरों के काम और सेहत में संतुलन का ध्यान रखती है? यह जानने के लिए प्रबंधक से काम करने के समय के बारे में पूछें। साथ ही, यह भी जानने का प्रयास करें कि कंपनी में काम से इतर भी कोई मनोरंजक कार्यक्रम होते हैं या नहीं। अगर जवाब सकारात्मक है, तो समझ लें कि कंपनी काम के साथ आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगी।

विज्ञापन

सुधारक की गुजाइंश

कंपनी ऐसी हो, जहां रचनात्मकता दिखाने और कौशल का उपयोग करने का भरपर अवसर मिले। साथ ही. यदि आपसे हो। एक बर्नआउट संस्कृति में अनजाने में की गई गलती के लिए भी पेशेवरों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है, जो मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बन जाता है। ऐसी कंपनी की पहचान करने के लिए इंटरव्यू में कंपनी की फीडबैक पॉलिसी, गलती करने से जुड़े नियमों और कंपनी अपने कर्मचारियों का मार्गदर्शन कैसे करती, जैसे प्रश्न पूछें।

आपके विचारों की हो जगह

कोई नौकरी तभी संतोषजनक हो सकती है, जब उसमें आपके विचारों और मूल्यों को भी उचित महत्व दिया जाए। इसकी पहचान करने के लिए आप इंटरव्यूअर से प्रश्न पूछ सकते हैं कि टीम का काम कंपनी के लक्ष्यों को कैसे पूरा करता है और किसी पेशेवर के विचारों और मूल्यों को कितनी अहमियत दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें