इन मेडिकल कॉलेजों को देना है जवाब
यूजीसी ने दिल्ली के हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, वर्द्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, यूपी के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यूजीसी ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल, पश्चिम बंगाल के इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, तेलंगाना के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, तमिलनाडु के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई, बिहार के मधुबनी मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया, कटिहार मेडिकल कॉलेज के अलावा तेलंगाना और असम के मेडिकल कॉलेज से भी जवाब तलब किया है।