फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career Tips: लक्ष्यों में तालमेल रखें, सफलता और जीवन में संतुलन दोनों हासिल करें; जानें प्रेरणा बढ़ाने के उपाय

Tue, 30 Sep 2025 11:37 AM IST
शिवम गर्ग ऐलेट फिशबैक, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Career Tips: हमारे जीवन में कई लक्ष्य होते हैं- कॅरियर, स्वास्थ्य, परिवार और व्यक्तिगत विकास। इन लक्ष्यों के बीच तालमेल बनाए रखना न केवल सफलता दिलाता है, बल्कि जीवन में संतुलन और प्रेरणा भी बनाए रखता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Life Balance Tips: हमारे जीवन में कई लक्ष्य होते हैं, जैसे परिवार, स्वास्थ्य और कॅरिअर। ये सभी लक्ष्य जीवन को आकार देते हैं और कभी-कभी किसी एक पर अधिक ध्यान देना और दूसरे की अनदेखी करना, हमें यह एहसास करा सकता है कि कहीं हम कुछ खो तो नहीं रहे। सभी लक्ष्यों को साथ निभाने का मतलब यह नहीं कि हमें हमेशा तनाव या संघर्ष महसूस हो। जब हम अपने लक्ष्यों को इस तरह देखते हैं कि वे एक-दूसरे का समर्थन करें, जैसे एक लक्ष्य दूसरे को आगे बढ़ाए या एक लक्ष्य की प्राप्ति दूसरे लक्ष्य को पूरा करे, तो यह हमें अधिक पूर्णता का अनुभव करा सकता है। जो लोग अपने लक्ष्यों के बीच ऐसे संबंध पहचान लेते हैं, वे ज्यादा प्रेरित, उत्पादक, शांत और भविष्य के प्रति आशावादी रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह तरीका सीखकर अपनाया जा सकता है, जिससे हम कम त्याग के साथ अपने कई लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सामंजस्य बनाना सीखें

लक्ष्यों के बीच सामंजस्य बनाने का पहला कदम यह है कि आप अपने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों और उन्हें हासिल करने वाली गतिविधियों को साफ-साफ लिखें। इसके बाद यह समझने की कोशिश करें कि कौन-से लक्ष्य आपस में जुड़े हैं और एक-दूसरे की पूर्ति करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपका लक्ष्य फिट रहना और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो नियमित व्यायाम दोनों में मदद करेगा। यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा और पढ़ाई के लिए ऊर्जा भी देगा। इसी तरह जब आप सामंजस्य को पहचान लेते हैं, तो आपकी छोटी-सी मेहनत भी एकसाथ कई बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर सकती है। इससे न केवल आपका जीवन अधिक संतुलित और व्यवस्थित बनता है, बल्कि आपके अंदर प्रेरणा भी बढ़ती है।
 
विज्ञापन

खुलेंगे प्रगति के द्वार

जब आपके लक्ष्य आपस में जुड़े होते हैं, तो वे आपको और ज्यादा प्रेरित करते हैं और आपके जीवन को आसान बना देते हैं। जब आपकी पढ़ाई, कॅरिअर, स्वास्थ्य, रिश्ते और आर्थिक लक्ष्य एक-दूसरे के पूरक चन जाते हैं, तो न सिर्फ आपका तनाव और थकान कम होती है, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी दोगुना हो जाता है। उदाहरण के लिए, सोधिए कि अगर आप नियमित रूप से व्यायाम को केवल फिटनेस का साधन न मानकर अपनी कार्यक्षमता और ऊर्जा का ईंधन समझें, तो यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य को मजबूत करेगा, बल्कि आपके कॅरिअर को भी आगे बढ़ाएगा। ऐसे में वर्कआउट करना समय गंवाने के बजाय कई क्षेत्रों में एकसाथ प्रगति करने जैसा लगने लगता है।

इच्छा व लक्ष्य के बीच भेद करना सीखें

हर इच्छा लक्ष्य नहीं होती, बल्कि कई बार वे सिर्फ प्रलोभन होते हैं, जो आपकी मेहनत को जाया करते हैं। इसी कारण आत्म-नियंत्रण बेहद जरूरी है। इसका मतलब है प्रलोभनों को समय रहते पहचानना और उनसे दूर रहना। जब आप कोई लक्ष्य निर्धारित करें, तो उसके रास्ते में आने वाली संभावित बाधाओं का पहले से अंदाजा लगाएं। ऐसा करने से आप विचलित होने के बजाय अपने मुख्य उद्देश्यों पर ही टिके रहेंगे। संघर्ष करने से भागें नहीं, क्योंकि वही आपको मजबूत बनाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें