आर्ट के छात्र-
आर्ट स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जो उनके करियर को बेहतर दिशा दे सकते हैं। ऐसे छात्र लॉ, रिसर्च, बीएड, फैशन डिजाइनिंग आदि जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा इतिहासकार, टूरिस्ट गाइड, मनोविज्ञान, लेखन जैसे विषयों में भी कई संभावनाएं हैं।
कॉमर्स के छात्र-
कॉमर्स के अधिकांश छात्रों का पसंदीदा विकल्प चार्टेड अकाउंटेड बनना होता है। कई छात्र सीएमए (सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंट), सीपीए (सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंट) जैसे विकल्प चुन सकते हैं। बीबीए, बीकॉम, बैचलर इन मैनंजमेंट जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। टैक्स एडवोकेट अतुल्य शर्मा ने बताया कि आजकल टैक्स को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ रही है। साथ ही रोज बदलते नियम सीए की मांग को बढ़ा रहे हैं।
रास्ते और भी हैं-
इन विकल्पों के साथ तीनों ही स्ट्रीम के छात्रों के लिए कई अन्य करियर विकल्प भी मौजूद हैं। परंपरागत कोर्स या औरों से हटकर कुछ अलग करने की चाह रखने वाले छात्र खेल, मीडिया, एनिमेशन, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी चुन सकते हैं।
खेल-
खेलों में रुचि रखने वाले छात्र बीपीएड का कोर्स कर सकते हैं। पूर्व भारतीय फुटबॉलर व कोच अनादी बरुआ के अनुसार, खेल के क्षेत्र में संभावनाओं की कमी नहीं है। बस इसके लिए छात्रों को बेहद लगन और मेहनत से काम करने की आवश्यकता है।
मीडिया-
मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए भी कई तरह की संभावनाएं हैं। रेडियो जॉकी वर्षा छाबरिया के अनुसार, आजकल छात्रों के लिए कई नए करियर विकल्प बढ़ रहे हैं। यदि आपकी आवाज अच्छी है तो आप रेडियो जॉकी, वाइस ओवर आर्टिस्ट, जिंगल या ऐड मेकिंग जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
अन्य
डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले छात्र फैशन डिजाइनिंग, फुटवियर डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे विकल्प चुन सकते हैं। जिन छात्रों को खाने में रुचि है, वे होटल मैनेजमेंट से जुड़ सकते हैं। एयरहोस्टेस, ब्यूटीशियन, ग्राफिक डिजाइनर, गेम डेवलपर, मॉडलिंग, एक्टिंग, एड मेकिंग जैसे क्षेत्रों में भी करियर के कई विकल्प हैं।