पात्रता और अवधि
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष संस्थान में फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट की डिग्री पूरी की हो। साथ ही वे मेडिसिन, बायोलॉजी, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, वायरोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल साइंस, इंफॉर्मेशन साइंस, स्टैटिस्टिक्स, पब्लिक हेल्थ या इससे संबंधित किसी विषय में पढ़ाई कर रहे हों। इस इंटर्नशिप की अवधि 24 सप्ताह की होगी, जो पांच अक्तूबर, 2026 से 19 मार्च, 2027 तक चलेगी।
कौशल और अनुभव
उम्मीदवार के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, टीम के साथ काम करने की क्षमता और अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने का दृष्टिकोण होना चाहिए। साथ ही, वर्ड, एक्सेल और पावरप्वाइंट जैसे कंप्यूटर प्रोग्राम का सामान्य ज्ञान जरूरी है। स्टैटिस्टिकल सॉफ्टवेयर की जानकारी, रिसर्च, डाटा एनालिसिस और रिपोर्ट तैयार करने का अनुभव अतिरिक्त लाभ माना जाएगा। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ अनिवार्य है, जबकि फ्रेंच या संयुक्त राष्ट्र की अन्य आधिकारिक भाषाओं का ज्ञान होने पर अभ्यर्थी को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।
आर्थिक सहायता
चयनित इंटर्न को रहने-खाने के खर्च के लिए मासिक लिविंग अलाउंस मिलेगा। जिनेवा में यह अलाउंस अधिकतम 739 स्विस फ्रैंक (सीएचएफ) से 1,680 सीएचएफ प्रतिमाह तक हो सकता है, जो उम्मीदवार की स्थिति और निवास स्थान पर निर्भर करता है। इसके अलावा, इंटर्न को हर कार्य दिवस के लिए 20 सीएचएफ का लंच वाउचर और दुर्घटना व मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- उम्मीदवारों का संबंध मेडिसिन, बायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ और अन्य संबंधित विषयों से होना चाहिए।
- इंटर्न वैक्सीन, महामारी के नियंत्रण की तैयारी, रिसर्च, डाटा विश्लेषण और स्वास्थ्य आपातकालीन परियोजनाओं पर काम करेंगे।
- उम्मीदवारों में अच्छी कम्युनिकेशन, टीमवर्क और रिसर्च स्किल होनी चाहिए।
- अंग्रेजी भाषा का ज्ञान जरूरी है, जबकि फ्रेंच या अन्य यूएन भाषाओं की जानकारी फायदेमंद होगी।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक कॅरिअर पोर्टल tinyurl.com/34py2b3c के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपनी प्रोफाइल पूरी करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और 31 जुलाई, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर दें।