पश्चिम बंगाल के 12वीं के रिजल्ट आज घोषित हो गए हैं। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसािट wbresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। West Bengal Class 12 Science Result 2018, West Bengal Class 12 Arts Result 2018, West Bengal Class 12 Commerce Result 2018 के नतीजे जारी किए गए हैं।
ग्रंथन सेनगुप्ता ने 99.2 फीसदी के साथ कला संकाय में टॉप किया है, जबकि रितविक कुमार साहू ने 98.6 फीसदी के साथ विज्ञान में टॉप किया है। रहे हैं। लड़कियों की श्रेणी में अर्कदीप्ता घोष 97.2 प्रतिशत स्कोर के साथ टॉप की हैं और पूरे प्रदेश में वह पांचवें स्थान पर रही हैं।
इस साल 2,50,961 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है।
रैंक 1: ग्रंथन सेनगुप्ता (496 अंक) (जलपाईगुड़ी जिला स्कूल)
रैंक 2: ऋत्विक कुमार साहू (493 अंक) (तमलुक हैमिल्टन स्कूल)
रैंक 3: तिमिर बैरन दास और सस्वाता रॉय ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
छात्रों को आज ही संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने मार्कशीट से संबंधित एक आधिकारिक नोटिस रिलीज किया है, जिसमें कहा गया है कि 'उच्चतर माध्यमिक संस्थानों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के सभी प्रमुखों से अनुरोध है कि वह आज 10.30 बजे से संबंधित वितरण शिविर से मार्कशीट्स और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज इकट्ठा करें और उसी दिन संबंधित उम्मीदवारों को इसे जारी करें।'