फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2018: प्रवेश परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल जारी, 17 से 22 जून तक होंगी परीक्षाएं

Fri, 08 Jun 2018 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du admission 2018
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 से 22 जून तक प्रवेश परीक्षाओं का दौर चलेगा। पहले यह परीक्षाएं 17 से 21 जून को होनी तय की गई थी। 
विज्ञापन


नए शेड्यूल में तीन प्रोफेशनल कोर्सेज बीएमएस, बीबीई और बीबीए (एफआईए) कोर्स की तिथि में बदलाव किया गया है। तीनों की प्रवेश परीक्षाएं पहले 17 जून को होनी थी। लेकिन अब प्रशासन ने इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

du admission 2018
वहीं, कुछ कोर्सेज की परीक्षाओं की पाली में भी बदलाव किया गया है। पहले शेड्यूल के मुताबिक, 17 जून को सुबह 8 से 10 बजे तक बीएड व बीपीएड की परीक्षा होनी थी। लेकिन अब बी पीएड की प्रवेश परीक्षा 17 जून को 12 से 2 बजे तक होगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा 18 जून को शाम 4 से 6 बजे तक होगी।

इसी तरह से पहले एलएलबी की प्रवेश परीक्षा 17 जून को 12 से 2 बजे तक होनी थी। लेकिन अब यह 18 जून को सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित होगी। मालूम हो कि संभावित शेड्यूल तय करने के बाद छात्रों से सुझाव मांगे गए थे। सुझावों के आधार पर ही प्रवेश परीक्षाओं का नया शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें