डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी ने यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया है। आवेदन की आखिरी तिथि पहले 5 मार्च तक ही थी जिसे बढ़ा कर अब 15 मार्च तक कर दिया गया है।
यूपीएसईई, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा है। कोर्स में बी फार्मा, बी टेक, एमबीए और होटल मैनेजमेंट सहित और भी दूसरे कोर्स शामिल हैं।