उत्तर प्रदेश के टेक्निकल अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा या इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स UPSEE 2018 के लिए आवेदन करते हैं। इस साल आवेदन करने की प्रकिया जनवरी से शुरू होकर मार्च में खत्म हुई थी।
यूपीएसईई की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 29 अप्रैल और पोस्ट- ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 5 और 6 मई को परीक्षा होगी। ये परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल 4 नंबर का होगा। बता दें इस परीक्षा की आंसर-की मई में जारी की जाएगी और इसके नतीजों का ऐलान जून के पहले हफ्ते में किया जाएगा।