उत्तर प्रदेश की तकनीकि विश्वविद्यालय(UPTU) डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी(AKTU) ने बुधवार को यूपीएसईई-2017 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। यूपीएसईई उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए राज्य स्तर पर लिया जाने वाला टेस्ट है। यूपीएसईई-2017 परीक्षा उत्तर प्रदेश सरकार के टेक्निकल एजुकेशन विभाग द्वारा नियुक्त सेंट्रल एडमिशन बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
इस साल यूपीएसईई परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित होनी है। उत्तर प्रदेश के करीब 3 लाख से भी ज्यादा छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
क्या है एग्जाम पैटर्नः
-पिछले साल की ही तरह इस साल भी पेपर में कुल 150 प्रश्न होंगे। जिनमें से 50 फिजिक्स के, 50 केमिस्ट्री के और 50 मैथ्स के सवाल होंगे।
-परीक्षा पूरे 3 घंटे की होगी
-जहां एक सवाल 4 अंकों का होगा वहीं गलत जवाब के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिन छात्रों ने जेईई परीजक्षा की तैयारी की होगी उनके लिए सवाल कठिन नहीं होंगे क्योंकि परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का स्तर जेईई की तुलना में कम होता है।
-यह बात भी जान लेना जरूरी है कि यूपीएसईई परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल रिपीट भी होते हैं तो बेहतर है कि परीक्षा में बैठने से पहले पुराने सवालों को भी एक बार हल कर लिया जाए।