आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। 15 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 16 अप्रैल 2018 से ही कर देगा। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है इसलिए परिणामों की घोषणा तय समय पर ही कर दी जाएगी।
पढ़ेंः UP Board: इन आसान तरीकों से घर बैठे जानिए 10वीं का रिजल्ट
रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।