उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड अप्रैल महीने में ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख 29 अप्रैल 2018 तय की है। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे।
घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें-
आपको बता दें कि रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन रिजल्ट देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। अगर आपने पहले से ये काम नहीं किया तो आपको रिजल्ट देखने में बहुत देर हो सकती है। ऐसा करने से छात्रों को बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018