फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के तीन छात्रों का प्रदेश मेरिट में नाम, हाईस्कूल में सचिन ने किया 7वां स्थान हासिल

Mon, 30 Apr 2018 07:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद की तहसील बिलारी के छात्रों ने हाइस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में प्रदेश में परचम लहराया है। एक ही स्कूल के तीन छात्रों ने प्रदेश में स्थान पाया है। 
विज्ञापन

बिलारी के डॉ. DPSVM इंटर कॉलेज बिलारी मुरादाबाद के सचिन यादव ने हाई स्कूल की प्रदेश मेरिट में 93.33 प्रतिशत पाकर 7वां स्थान हासिल किया। 

उसने 600 में से 560 अंक प्राप्त किये। इंटर की प्रदेश मेरिट में इसी स्कूल के अभिषेक कुमार ने 92.60 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी स्कूल के सचिन चौधरी ने 91.40 फीसदी अंक पाकर 8वां स्थान हासिल किया। 

दोनों छात्रों ने क्रमशः 500 में 461 और 457 अंक हासिल किए। छात्रों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें