उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बस एक क्लिक की मदद से अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अमर उजाला के होम पेज के ऊपर दिख रहे यूपी बोर्ड रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमें अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। अब 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।