हाइलाइट्स-
- 3655691 परीक्षार्थी 10वीं में पंजीकृत थे।
- 2981327 परीक्षार्थी इंटर में पंजीकृत थे।
- कुल 66,0507 हाईस्कूल के छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
- 469279 इंटर के विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
- 11 मार्च 2018 को खत्म हुई परीक्षा हुई थी
- 17 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था।
- 31 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हुई
यूपी बोर्ड के रिजल्ट upresults.nic.in
पर जारी होने वाले हैं आप ऐसे चेक कर सकते हैं...
1. सबसे पहले आप UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmspresults.up.nic.in
पर लॉग इन करें।
2. साइट खुलने के बाद 10वीं क्लास में से जिसका परिणाम चेक करना है उसके लिंक पर क्लिक करें।
3. 10वीं क्लास पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें और सब्मिट करें।
4. जिसके बाद आप रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट प्रिंट आउट ले सकते हैं।
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
एसएमएस के जरिए यूपी बोर्ड का रिजल्ट जानने के लिए आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर UP10 लिखें (UP10 रोल नंबर>) उसके बाद स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और फिर उसे 56263 पर भेज दें। वहीं 12वीं का परिणाम जानने के लिए UP12 (UP12 रोल नंबर>) लिखें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपको ये मैसेज 56263 पर भेजना होगा।