उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बस एक क्लिक में अमर उजाला की वेबसाइट
पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट को लेकर कहीं पर छात्र घबराए नजर आ रहे हैं तो कहीं पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस बार रिजल्ट की घोषणा समय से पहले ही कर दी गई है। जिसका मुख्य कारण बच्चों की हायर स्टडी को प्रोत्साहन देना है।
हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने टॉप किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंजली को फोन कर बधाई दी है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश वर्मा अव्वल हैं।
यूपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। लड़कों का प्रतिशत 72.27% है और लड़कियों का प्रतिशत 78.81% है।यानि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में राजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के अधिकारी अवध नरेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।
हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे।
हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- अंजली वर्मा- 578/600- 96.33%- बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, इलाहाबाद।
दूसरा स्थान- यशस्वी- 567/600- 94.50- विकास वीएमआईसी चौक, जहानाबाद, फतेहपुर।
तीसरा स्थान- विनय कुमार वर्मा- 565/600- 94.17- सीता बाल वीएमआईसी, महमूदाबाद, सीतापुर।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों के अंक व प्रतिशत
प्रथम स्थान- रजनीश शुक्ला- 466/500- 93.20- सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज, फतेहपुर।
आकाश मौर्य- 466/500- 93.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
दूसरा स्थान- अनन्या रॉय- 463/500- 92.60- लॉड्र्स कांन्वेंट तुलसीसागर, गाजीपुर।
तीसरा स्थान- अभिषेक कुमार- 461/500- 92.20- डॉ. डीपीएसवीएमआईसी बिलारी मुरादाबाद।
अजीत पटेल- - 461/500- 92.20- श्री सांईं इंटरकॉलेज लखपरबाग, बाराबंकी।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018