फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2017: ऑनलाइन आवेदन में आज से कर सकेंगे करेक्शन

Tue, 19 Sep 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
UGC नेट 2017 के ऑनलाइन आवेदन में आज से सुधार किए जा सकेंगे। इसके लिए CBSE ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic पर लॉग इन कर यदि आवश्यक हो, तो अपने डेटा में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा 25 सितंबर तक उपलब्ध है। आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा ये परीक्षा 5 नवंबर को ली जाएगी।
विज्ञापन


यूजीसी नेट के सचिव के अनुसार यूजीसी नेट नवंबर, 2017 के सभी अभ्यर्थी और पंजीकृत उम्मीदवारों को ये सूचना दी गई है कि उनके डेटा (विवरण) में सुधार की सुविधा वेबसाइट cbsenet.nic.in पर 19 सितंबर 2017 से 25 सितंबर 2017 तक उपलब्ध रहेगी।
 
विज्ञापन

ऐसे करें सुधार

UGC NET

ऐसे करें सुधार आधिकारिक वेवसाइट cbsenet.nic पर लॉग इन करें। होमपेज पर, नीचे,  “Login for Correction”  बटन पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। जो भी सुधार करने है वो आप कर सकते हैं। दर्ज की गई सभी जानकारियां दोबारा चेक करें क्योंकि आप फिर से सुधार नहीं कर पाएंगे। सुधार या भुगतान करने के बाद सुविधा के लिए एक प्रिंट ले लें। 3 सेशन में होगा एग्जाम
पहला दो सेशन 1.15-1.15 मिनट का होगा और इसमें 100 मार्क्स के 50 सवाल होंगे। ये सेशन 9.30 बजे सुबह में शुरू होकर 10.45 बजे तक चलेंगे। तीसरा सेशन ढाई घंटे का होगा जो 2 बजे से 4.30 बजे तक चलेगा। इस सेशन में 150 मार्क्स के 75 सवाल होंगे।

इस परीक्षा के जरिए JRF और असिस्टेंट लेक्चरर के पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल से UGC NET की परीक्षा साल में दो बार की बजाय एक बार ही होगी। अगस्त 2017 में इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें