यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। छात्रों के पास आवेदन करने के लिए एक माह का समय होगा। आवदेन करने की अंतिम तारीख 11 सिंतबर है। हालांकि परीक्षा की फीस 12 सितंबर तक जमा करा सकते है।
यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, 22 अगस्त तक करें आवेदन
परीक्षा 5 नवंबर होगी। सबसे खास बात ये है कि इस बार इस फॉर्म में आधार नंबर को जरूरी बनाया गया है।सीबीएसई ने इस परीक्षा को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इस फॉर्म में आधार नंबर को जरूरी बनाया है।
यह भी पढ़ेंः 2018 से बंद हो जाएगा पहली से आठवीं तक पास होने वाला सिस्टम, देनी होंगी परीक्षा
हालांकि जम्मू कश्मीर, असम और मेघालय राज्य में परीक्षा फॉर्म में आधार नंबर की जरूरत नहीं होगी। इन राज्यों के आवेदकों को फॉर्म भरते समय राशन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट नंबर या किसी अन्य पहचान संख्या भरनी होगी।