आंध्र प्रदेश के कुरनूल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजाइन एंड मैन्यूफेक्चरिंग (आईआईआईटीडीएम) को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने संबंधी प्रावधान वाले एक विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गयी।
पढ़ें: UP Board Exam के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हुई गड़बड़ी तो नहीं करा सकेंगे सुधार
देश को मिला पांचवां सरकारी क्षेत्र का IIIT
इस विधेयक के साथ आईआईआईटीडीएम, कुरनूल मूल अधिनियम में अन्य चार सरकारी आईआईआईटी संस्थानों के साथ शामिल हो जाएगा और देश का पांचवां सरकारी क्षेत्र का आईआईआईटी बन जाएगा। अन्य चार संस्थान ग्वालियर, इलाहाबाद, कांचीपुरम और जबलपुर में हैं।
'IIIT के अधिकतर छात्रों को मिलती है नौकरी'
राज्यसभा में विधेयक पर हुई संक्षिप्त चर्चा का जवाब देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2017 पर सदस्यों के सुझावों का स्वागत किया और कहा कि आईआईआईटी से पढ़ने वाले छात्रों को नौकरी मिलने की दर अच्छी है, लेकिन इसमें और सुधार की जरूरत है। उनके जवाब के बाद उच्च सदन ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत में उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी में विधेयक को मंजूरी दी थी।
पढ़ें: बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन